HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : एसडीएम दल - बल सहित पहुंचे कुर्बान गाह को...

कालाढूंगी न्यूज : एसडीएम दल – बल सहित पहुंचे कुर्बान गाह को देखने

कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी ने कालाढूंगी स्थित कुर्बानगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ईओ व थानाध्यक्ष मौजूद थे। ईद उल अजहा त्योहार पर होने वाली कुरबानी को नियम अनुसार कराने को लेकर जिले के डीएम सविन बंसल ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे कुरबान गाहों का निरीक्षण करें। जिस पर बुधवार को कालाढूंगी उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली,थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त को साथ लेकर मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं व कमेटियों के लोगों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि ईद के त्योहार पर होने वाली कुरबानी मानक के आधार पर ही करें। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना बीमारी को देखते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। खुले में कुर्बानी ना करें वहीं जानवरों के वेस्टेज अंग व उनसे होने वाली गन्दगी को गड्ढा कर के दबाएं। कुरबान गाह पर भीड़ ना लगाएं। उन्होंने नगर पंचायत से नगर सहित कुरबान गाह में साफ सफाई कराने को कहा। इस दौरान एलआईयू इंचार्ज महेंद्र सिंह नेगी, जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, मदीना मस्जिद से शराफत कुरैशी, मोहम्मद मेहताब,जन सेवा कमेटी के जाहिद हबीबी, शाकिर हुसैन, जाहिद कुरैसी, भोपाल सिंह बोरा व इमरान खान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments