HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आम जनता को बताया कैसे रहें हेल्दी एंड फिट, पोषण...

अल्मोड़ा : आम जनता को बताया कैसे रहें हेल्दी एंड फिट, पोषण रैली

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकास खंड में बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित पोषण रैली में विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। साथ ही बीमारियों से बचाव व रोकथाम को लेकर जागरूक रहने की नसीहत भी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ सुनीता पंत ने किया। जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंची। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ग्रामीणों को बताया कि जागरूकता के अभाव में हम अपने स्वास्थ्य का पूरा पूरा ख्याल नहीं रख पाते हैं।

जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को असमय कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कार्यकत्रियों ने ग्रामीणों को बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज सरकार द्वारा भी अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

ग्रामीणों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी और उनका पूरा—पूरा लाभ उठाना होगा। तभी एक स्वस्थ समाज की कल्पना करना संभव है। रैली में सुपरवाइजर डिंपल वर्मा, कार्यकत्री दीपा, रमा, कमला, निर्मला समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

काम रोकने संबंधी प्रकरण पर पत्रकारों से मुखातिब हुए जागेश्वर के विधायक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments