HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ठण्डी सड़क से चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी : ठण्डी सड़क से चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ठण्डी सड़क से 01 किलो 05 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है, इसमें से अनीश अलीगढ़ और विक्रम ओखलकांडा नैनीताल का रहने वाला है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है, इसी क्रम में पुलिस टीम ने ठण्डी सड़क स्थित संस्कृति कला केन्द्र महाविद्यालय हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या- UK04 AN 3881 में 2 युवकों (अनीश और विक्रम) को 01 किलो 05 ग्राम चरस और 57400/- रू. के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न. 500/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की।

पुलिस पूछताछ में अनीश ने बताया कि वो अलीगढ़ का रहने वाला है जहां पर पहाड़ की चरस काफी महंगे दामों में बिकती है इस बीच अनीस पहाड़ आया था इस दौरान उसकी मुलाकात सुरेश निवासी ओखलकाण्डा से हुई और दोनों की जान-पहचान हो गयी और उसने सुरेश से चरस खरीदने के लिए सम्पर्क किया फिर सुरेश ने चरस की व्यवस्था की और अपने दोस्त विक्रम के हाथों चरस अनीस को सप्लाई करने के लिए हल्द्वानी भेज दिया। फिलहाल सुरेश फरार चल रहा है। सुरेश के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- मौ. अनीश पुत्र मौ. रसीद निवासी आफताब मंजिल कॉलोनी आफसा सुलेमान सिविल लाईन मुस्लिम यूनिर्वसिटी के पास शमसाद मार्केट थाना सिविल लाईन जिला अलीगढ़ यूपी। (उम्र 30 वर्ष)
2- विक्रम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोटली ओखलकांडा थाना खन्स्यू जिला नैनीताल।

पुलिस टीम में म.उ.नि. कुमकुम धानिक- चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, हे.कानि. संजीत राणा – कोतवाली हल्द्वानी, कानि. अशोक सिंह – एसओजी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments