HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पहले पत्नी ने जहर खाया, अब पति ने जहर खाकर...

हल्द्वानी : पहले पत्नी ने जहर खाया, अब पति ने जहर खाकर दी जान

हल्द्वानी | भीमताल निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पत्नी के जहर खाने से तनाव में आ आए पति ने गुरुवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भीमताल ब्लॉक के भाकर गांव निवासी भुवन पलड़िया (37) एक स्कूल में माली था। उसकी पत्नी रंजना पलड़िया ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। वह एसटीएच में आईसीयू में भर्ती है जहां खतरे से बाहर नहीं है।

इधर, घटना से भुवन तनाव में था। परिवार वालों ने बताया कि वह बार-बार यही कहता था कि मैं अब लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा। वह पत्नी के उपचार के लिए हल्द्वानी में ही था। गुरुवार को भुवन मोतीनगर में बेसुध अवस्था में मिला।

स्थानीय लोगों को पता चला तो किसी तरह परिजनों और पुलिस से संपर्क किया गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments