HomeUttarakhandAlmoraजैंती/अल्मोड़ा : गौरव ने बढ़ाया जैंती का गौरव, गांव से निकलकर 12वीं...

जैंती/अल्मोड़ा : गौरव ने बढ़ाया जैंती का गौरव, गांव से निकलकर 12वीं की मेरिट में बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी

जैंती। कहते हैं कि यदि कुछ करने का दृढ़ संकल्प हो और लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन से मेहनत हो, सफलता से कोई कोई रोक नहीं सकता। उसमें कोई भी संकट आड़े नहीं आ सकता। ऐसा ही कुछ जैंती निवासी 12वीं के छात्र गौरव बिष्ट ने साबित कर​ दिखाया है। गौरव ने बोर्ड परीक्षा में अपनी प्रतिभा साबित करते हुए प्रदेश की मैरिट सूची में 22वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जैंती निवासी महा सिंह अपने गांव में ही एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। उनका पुत्र है गौरव बिष्ट। गौरव बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का छात्र है। कुशाग्र बुद्धि मात्र से सफलता नहीं मिलती। बल्कि सफलता के लिए कुशाग्र बुद्धि के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनतकश होना भी जरूरी है। यही गौरव बिष्ट में है। जिसके ​बल पर गांव में रहते और गांव के स्कूल में पढ़ते उसने पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण की थी। उसने कक्षा 10 तक की शिक्षा अपने गांव के ही स्कूल से ग्रहण की है। उसकी लगन व प्रतिभा को देखते हुए परिजनों ने उसे इंटर की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी भेज दिया, जहां उसने 11वीं कक्षा में हरगोविन्द सुयाल विद्या मंदिर हल्द्वानी में दाखिला लिया। अपनी लगन पर अडिग गौरव ने वहां अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। उसने इस बार इंटर बोर्ड की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। उन्होंने 456 अंक हासिल कर मेरिट सूची में 22वां स्थान पाया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में अपने परिवार, विद्यालय व गृहक्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर यहां गौरव बिष्ट के परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments