चाय की दुकान की आड़ में चरस का खेल, 800 ग्राम के साथ पुलिस ने दबोचा

0
चाय की दुकान की आड़ में चरस का खेल, 800 ग्राम के साथ पुलिस ने दबोचा

Chamoli News | चमोली पुलिस ने चाय की दुकान की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है, पुलिस पुलिस ने 800 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


ADVERTISEMENTS

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर “जनपद चमोली को नशा मुक्त” बनाने के लिए अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही हो रही है, इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की बेलाकुची क्षेत्र टंगणी के पास चाय पानी के खोखा संचालक के पास अवैध चरस है।

सूचना पर उ.नि. दिलबर कंडारी पुलिस व एसओजी टीम के साथ मौके पहुंचे और बेलाकुची टंगणी स्लाइडिंग जोन के पास उमेश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम टंगणी कोतवाली जोशीमठ को 800 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। चरस की अनुमानित कीमत 80000/-रू. अस्सी हजार रूपये) आंकी गई है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उमेश कुमार के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ पर मु.अ.सं.- 31/2023, धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस पूछताछ में उमेश कुमार ने बताया कि, दो साल पहले पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मेरे बांये हाथ में चोट लग गई थी, जिसका मेरे द्वारा ईलाज भी कराया गया परन्तु ठीक नहीं हुआ है। मैं और काम नहीं कर सकता हूं मैने टंगणी स्लाईडिंग जोन के पास चाय-पानी का खोखा खोल रखा है उसी की आड़ में मैं चरस का धन्धा करता हूँ।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट (कोतवाली जोशीमठ), उ.नि. दिलबर कंडारी (कोतवाली जोशीमठ), उ.नि. नवनीत भंडारी (प्रभारी एसओजी), हे.कां. अंकित पोखरियाल (एसओजी), कां. अरुण गैरोला (कोतवाली जोशीमठ), कां. विनोद शाह (कोतवाली जोशीमठ), कां. मुस्तकीम (कोतवाली जोशीमठ), कां. आशुतोष तिवारी (एसओजी), कां. रविकांत आर्य (एसओजी) शामिल रहे।

UKPSC Update : डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा-2023 पर अपडेट पढ़ें – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS