HomeUttarakhandAlmoraनंदादेवी मेला, दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करने पर भड़का आक्रोश

नंदादेवी मेला, दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करने पर भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTS

👉 देवभूमि व्यापार मंडल ने दर्ज किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोट्रर, अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के दौरान शिखर तिराहे से एनटीडी को जाने वाले मार्ग में दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद करने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे अनुचित व एकतरफा फैसला बताते हुए पुलिस—प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी जारी की है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने जारी बयान में कहा कि पुलिस प्रशाशन के निर्णय की संगठन कठोर शब्दों में आलोचना करता है। जिसमें मेले के दौरान शाम 04 बजे से शिखर तिराहे से एनटीडी NTD को जाने वाले मार्ग में वाहन की आवाजाही बंद करने का निर्णय जनता पर थोपा गया है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय में दुपहिया वाहनों की आवाजही को भी रोका गया है जो अनुचित है। कहा कि रानीधारा रोड पूर्व से ही क्षतिग्रस्त है। वहां के निवासीओं को वैसे ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक और नियम उन पर थोप देना प्रशासन की सोच को दर्शाता है कि उनको जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं।

देवा भाई ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों की समस्या और मांग की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि दूंगाधारा पोखरखाली क्षेत्र, एनटीडी, पपरशैली, हीराडूंगरी और शैल क्षेत्र के निवासियों सहित अल्मोड़ा नगर की एक चौथाई आबादी इस निर्णय से प्रभावित है।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का एकतरफा निर्णय पूर्णतया अनुचित है। तुरंत इस निर्णय में संशोधन किया जाए अन्यथा जनता को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा​ कि वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने से समस्त व्यापारियों व स्थनीय निवासियों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले में शांति व्यवस्था को पुलिस हुई चौकस

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments