HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: औद्योगिक इकाईयों का कोई प्रकरण लंबित न रहे—आकांक्षा

अल्मोड़ा: औद्योगिक इकाईयों का कोई प्रकरण लंबित न रहे—आकांक्षा

ADVERTISEMENTS

👉 सीडीओ ने ली जिला उद्योग मित्र की बैठक, दिए निर्देश

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिले में औद्योगिक इकाईयों को कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहने पाए। उन्होंने उपादान के दावों के लिए निदेशालय से बजट की मांग के लिए पत्राचार किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आज नवीन कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र की बैठक हुई। जिसमें जिले में पंजीकृत उद्यम इकाइयों समेत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति तथा विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत आने वाले उद्यमियों के ब्याज उपादान, विद्युत उपादान, पूंजी निवेश सहायता के दावों तथा जनपद में औद्योगिक स्थानों, सिंगल विंडो सिस्टम एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र महाप्रबन्धक मीरा बोरा को निर्देश दिए कि ब्याज उपादान दावों के लिए निदेशालय स्तर से बजट की मांग करने के लिए समय से पत्राचार किया जाय। बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मीरा बोरा ने बताया कि पिछली बैठक के निर्णयों के क्रम में एमएसएमई नीति 2015 (यथा संशोधित 2020) के अंतर्गत 8 इकाइयों के ब्याज उपादान दावे एवं 02 इकाई के विद्युत उपादान दावे उपादान स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके सापेक्ष निदेशालय देहरादून से बजट की मांग भी कर ली गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों का कोई भी प्रकरण जनपद स्तर पर लंबित नहीं रहने पाए, बल्कि जिला स्तर की सभी प्रक्रियाओं को ससमय पूर्ण किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी इकाइयों में समय—समय पर फायर सेफ्टी का निरीक्षण किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments