HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : समिति ने नि:शुल्क बांटे मास्क, जरूरतमंदों की मदद

अल्मोड़ा : समिति ने नि:शुल्क बांटे मास्क, जरूरतमंदों की मदद

अल्मोड़ा। कोरोनाकाल की जरूरत को समझते हुए कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने जरूरतमंदों को नि:शुल्क मास्क वितरण करने का बीड़ा उठाया है। जगह—जगह संस्थाओं में जाकर यह मास्क समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बांटे।
समिति ने बुधवार को तृतीय चरण में लैप्रोसी मिशन हास्पिटल अल्मोड़ा में नि:शुल्क मास्क वितरित किए। इससे पहले प्रथम चरण में समिति की ओर से शिशु सदन, नारी निकेतन व बालिका निकेतन बख में मास्क वितरित​ किए और द्वितीय चरण में पालिका कर्मचारियों के लिए मास्क पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को सौंपे। समिति ने जरूरतमंदों को 2000 मास्क वितरण का लक्ष्य रखा है। समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि समिति कमजोर व पिछड़े तबके के लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। मास्क वितरण कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट, संयोजक ज्योति सतवाल, संरक्षक निराजना पांडे, वंदना सिंह, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपक कांत पांडे, नीमा नगरकोटी, उपसचिव रंजना भंडारी, भगवती त्रिपाठी, रमेश चंद्र तिवारी, ​गीता बिष्ट, भगवती तिवारी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments