HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आखिर पकड़ा गया फरार लूट का आरोपी रामू कट्टा

अल्मोड़ा: आखिर पकड़ा गया फरार लूट का आरोपी रामू कट्टा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लूट मामले का आरोपी रामू कट्टा आखिरकार पकड़ा गया। जो काफी समय से फरार चल रहा था और न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। जिले की चौखुटिया थाना पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धारा 394/411/34 भादवि के मामले में आरोपी रमेश जोशी उर्फ रामू कट्टा पुत्र स्व. नारायण दत्त जोशी, निवासी ग्राम चांदीखेत, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ बल्कि काफी समय से फरार चल रहा था। इस पर न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इस वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सूचना संकलित की। इसी आधार पर उसे चौखुटिया स्थित लक्ष्मी होटल के समीप से गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौखुटिया थाने के अपर उप निरीक्षक शंकर कुमार व अपर उप निरीक्षक देवी दत्त पांडे व कांस्टेबल दिनेश चन्द्र पांडे शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments