HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: उप चुनाव में पार्वती की जीत की खुशी में बंटी मिठाई

बागेश्वर: उप चुनाव में पार्वती की जीत की खुशी में बंटी मिठाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा बागेश्वर ग्रामीण मंडल में जीत की खुशी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी प्रत्याशी की विजय पर मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। वहीं चुनावी समीक्षा भी की गई।

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चुनाव प्रभारी कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि ग्रामीण मंडल बागेश्वर में 39 बूथ हैं। जिसमें नौ शक्ति केंद्र है। सभी शक्तिकेंद्रों पर भाजपा ने परचम लहराया है। 39 बूथों में 31 बूथ पर भाजपा भारी मतों से विजयी रही। मंडल जीत का निर्णायक रहा। मंडल में 11797 मत पड़े। जिसमें 53 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया, मंडल प्रभारी रवि करायत, जिला महामंत्री संजय परिहार, गिरीश परिहार, दयाल कांडपाल, राजेंद्र परिहार, खड़क दफौटी, महेश परिहार, योगेश रावत, योगेश परिहार, देवीदत्त तिवारी, मुन्ना परिहारख्, पूरन बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, राजकुमार सिंह मेहता आदि उपस्थित थे।

उधर गरुड़ में नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने गरुड़ क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओ का आभार जताया। बैजनाथ तिराहे से गरुड़ तक पैदल भ्रमण कर चुनाव में अपने पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने पर सभी का आभार जताया। साथ ही पूर्व मंत्री चन्दन राम दास के अधूरे पड़े विकास कार्यों को आने वाले समय में पूर्ण करने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान चुनाव संयोजक शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मण्डल अध्यक्ष मंगल राणा, डीके जोशी, राजेन्द्र नेगी, दीपक खुल्बे, हरीश रावत, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जंगदीश आर्या, सुनीता आर्य, जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, इंद्र सिंह बिष्ट, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments