उत्तराखंड बोर्ड : आ गया हाईस्कूल इं​टर का रिजल्ट यह रहा प्रतिशत और ये हैं टॉपर

0

समाचार अपडेट किया जा रहा है कृृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें


ADVERTISEMENTS

रामनगर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत हाईस्कूल बोर्ड का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष हाईस्कूल 76.91 प्रतिशत रहा। इसमें बालिकाओं को परीक्षाफल 82.65 प्रतिशत रहा। जबकि 71.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष नई टिहरी के एसवीएम आईसी स्कूल के छात्र गौरव सकलानी ने 491 अंक हासिल करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनका प्रतिशत 98.20 प्रतिशत रहा। दूसरे स्थान पर एसवीएमएचएसएस किला स्ट्रीट, काशीपुर की छात्रा जिज्ञासा ने 489 अंक प्राप्त कर 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ लड़कियों में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दूसरी ओर इंटर का रिजल्ट में कुल 80.26 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। इनमें छात्राओं का प्रतिशत 83.63 रहा जबकि बालकों को उत्तीर्ण प्रतिशत 76.68 रहा। इस परिणाम में जसपुर की ब्यूटी वत्सल ने 483 अंक हासिल करते हुए 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS