HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर उपचुनाव : आज पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता

बागेश्वर उपचुनाव : आज पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Bageshwar Bypoll 2023 Voting | बागेश्वर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। रातभर हुई बारिश के चलते अभी कम संख्या में लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मौसम खुलने के साथ ही धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने की संभावना है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज मंगलवार को शुरू हो गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता भाजपा, कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान के लिए 188 मतदेय स्थल और 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है।

यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए 824 कार्मिक लगाए गए हैं। 15 अतिसंवेदनशील बूथों के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments