हल्द्वानी | रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज बुधवार को शंकर दत्त पांडे (DIG), राकेश कुमार (ADM) के सहयोग से इंपीरियम स्कूल के छात्राओं ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधकर देश व उनके प्रति सम्मान को व्यक्त किया तथा उनकी खुशियों और समृद्धि की कामना की।
ADVERTISEMENTS
सभी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई।