HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अलग—अलग मामलों में दो वा​रंटी गिरफ्तार

अल्मोड़ा: अलग—अलग मामलों में दो वा​रंटी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस ने अलग—अलग मामलों से जुड़े दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

ADVERTISEMENTSAd

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के क्रम में एमवी एक्ट से सम्बन्धित वारंटी पवन कुमार रौतेला पुत्र रमेश रौतेला, निवासी गोलना करड़िया, धारानौला, अल्मोड़ा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसे एनटीडी पुलिस चौकी के प्रभारी बिशन लाल के नेतृत्व वाली टीम ने गिरफ्तार किया। उधर लमगड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले से संबंधित एक वांरटी गिरफ्तार किया है। न्यायालय से धारा 420, 465, 471 व 474 भादवि के तहत प्राप्त गिरफ्तारी वारंट के तहत वारंटी पुष्कर सिंह बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम चौनली हुना, लमगड़ा को आज कस्बा लमगड़ा से गिरफ्तार कर लिया। इसे थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़ा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments