उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास सोमवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
ADVERTISEMENTS
इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया।
कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं। हादसे के बाद से बच्चे डरे हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें