HomeUttarakhandRudraprayagगौरीकुंड अपडेट : सर्च अभियान में दो और शव बरामद, अभी भी...

गौरीकुंड अपडेट : सर्च अभियान में दो और शव बरामद, अभी भी 13 लापता

रुद्रप्रयाग समाचार | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड डाटपुलिया के पास हुए भूस्खलन हादसे के बाद शुक्रवार को सर्च रेस्क्यू अभियान के दौरान लापता 15 लोगों में से दो लोगों के शव बरामद हुए, अभी भी 13 लोग लापता है। जिनकी तलाशी के लिए सर्च रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन के कारण लापता चल रहे 15 लोगों का जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान शुक्रवार को 15 लापता चल रहे लोगों में से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं जिसमें एक की पहचान चंद्रकामी उम्र-26 वर्ष नेपाल मूल की निवासी है तथा एक व्यक्ति का शव रामपुर मंदाकिनी के किनारे बरामद हुआ है उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 10 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 13 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें शामिल रही।

बता दें कि बीते तीन अगस्त की रात लगभग 11:30 बजे गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थी। जिसमें 23 लोग मंदाकिनी नदी में बह गए थे।

उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, दिया अंतिम मौका – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments