HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: धार्मिक रस्मों व मूर्ति विसर्जन के साथ 'सातों—आठों' पर्व संपन्न

अल्मोड़ा: धार्मिक रस्मों व मूर्ति विसर्जन के साथ ‘सातों—आठों’ पर्व संपन्न

👉 दुगालखोला में तीन दिन रही व्यापक चहल—पहल

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां दुगालखोला में आयोजित तीन दिवसीय सातों—आठों पर्व विविध धार्मिक रस्मों, सांस्कृतिक छठा, सुख—समृद्धि की कामना एवं मूर्तियों के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमणि भट्ट के आवास पर चले इस मेले में सातों—आठों पर्व ही हर रस्म हुई और परंपरा को जीवंत किया गया।

इस पर्व के तहत मां नंदा को समर्पित गीतों की भरमार रही। साथ ही गौरा, महेश्वरी व गणेश से जुड़े प्रसंगों प्रदर्शन किया गया। स्वांग भी हुए। इसके अलावा नंदा के मायके आने और बेटी की व्यथा को समाज के सामने रखने का पूरा प्रयास किया गया। अंतिम रोज दुगालखोला में आयोजन स्थल से महिलाएं गौरा—महेश्वर के डोले के साथ पूरे भक्तिभाव से निकले और दुर्गा मन्दिर में पहुंचकर पर्व से जुड़े धार्मिक रस्मों के साथ डोले का विसर्जन किया गया। इस मौके पर सभी के सुख—समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में संयोजक तारा भट्ट, भगवती गुरुरानी, भावना काण्डपाल, खष्टी भट्ट, संगीता भट्ट, कमला भट्ट, निर्मला दुर्गापाल, महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, जानकी काण्डपाल, गंगा असवाल, तनुजा गुरुरानी, प्रेमा सुु्प्याल, मंजू जोशी, आशा पाण्डे, कौशल्या पाण्डे, दीपा लोहनी, रमा विष्ट, गीता पोखरिया, हेमा पाण्डे, पुष्पा भट्ट समेत क्षेत्र की तमाम महिलाएं शामिल हुई। इस आयोजन में चन्द्रमणि भट्ट का विशेष भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments