HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कलमठ के नीचे ​छुपाई 01.19 लाख की शराब बरामद

बागेश्वर: कलमठ के नीचे ​छुपाई 01.19 लाख की शराब बरामद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत गठित आबकारी टीम ने गत बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चौगांवछीना रोड पर पाटली गांव के पास से 20 पेटी रम बरामद की है। यह रम सड़क किनारे कलमठ के नीचे घास पत्तों से छिपायी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि 20 पेटियों में बरमुंडा रम की 240 बोतलें बरामद हुई हैं। बरामद शराब की कीमत लगभग 1,19,880 रूपये है। उन्होंने बताया कि रात्रि का समय होने के कारण कोई आरोपी इस मामले में पकड़ में नहीं आया। अवैध शराब के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन के दृष्टिगत आगे भी प्रवर्तन की कार्यवाही जारी रहेगी। प्रवर्तन टीम में आबकारी निरीक्षक जगत सिंह, बृजेश जोशी, भुबन चन्द्र डंगवाल, आबकारी सिपाही बलजीत सिंह, पवन कुमार, विजय रावत शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments