HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 05 साल में गिरफ्तार हो सका वारंटी

अल्मोड़ा: 05 साल में गिरफ्तार हो सका वारंटी

ADVERTISEMENTS

👉 वर्ष 2018 से चल रहा था फरार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: धारा 323, 504 व 506 के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित एक वारंटी 05 साल में गिरफ्तार हुआ है। वह वर्ष 2018 से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश ​के बिलासपुर के गांव से दबोचा।

जिले के थाना सल्ट की पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी/कुर्की वारंट के क्रम में धारा 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित वारंटी ओमवीर विश्वास पुत्र विजय विश्वास, निवासी ग्राम मरियमपुर ईसानगर, लालपुर थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश को दविश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर​ लिया। यह वारंटी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था तथा वर्ष 2018 यानी करीब 05 साल से फरार चल रहा था। सल्ट पुलिस को इसकी तलाश थी और सुरागरसी पतारसी करते हुए सूचना संकलन की और आज ओमवीर को दबिश देकर उसके घर से दबोच लिया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक मोहन चंद्रा व हेड कांस्टेबल मनोज रावत शामिल थे।

चंदा मामा बस एक टूर के.. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने दे दिया दुनिया को संदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments