HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 12 दिनों के बदला शटल सेवा का मार्ग

अल्मोड़ा: 12 दिनों के बदला शटल सेवा का मार्ग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा जनसुविधा के संचालित शटल सेवा का रुट ट्रायल के तौर पर 12 दिनों के लिए बदला गया है। यह सेवा जीजीआईसी तिराहे से अपर माल रोड होते हुए बेस पहुंचेगी और करबला होते हुए फिर जीजीआईसी तिराहे पर पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह जानकारी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जयवर्धन शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा जीजीआईसी तिराहे से बेस अस्पताल के लिये शटल सेवा संचालित है। इस पर टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा के पदाधिकारियों की शिकायत है कि इस शटल सेवा के संचालन से अल्मोड़ा बाजार में जगह-जगह जाम लग रहा है। यूनियन ने इसका रुट परिवर्तन करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में गत दिवस एक बैठक पुलिस उपाधीक्षक, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। जिसमें ट्रायल के लिए एक नितांत अस्थाई निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अनुसार 26 अगस्त 2023 से 06 सितम्बर, 2023 तक यानी 12 दिन के लिए यह शटल सेवा जीजीआईसी तिराहे से अपर माल रोड होते हुए बेस अस्पताल तक संचालित होगी और बेस से करबला होते हुए जीजीआईसी तिराहे पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल के बाद 07 सितम्बर, 2023 से शटल सेवा के रूट/मार्ग के लिए अलग से निर्णय लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments