HomeUttarakhandAlmoraगांव में झगड़ा—फसाद, पुलिस के समझाने पर दिखाने लगा तेवर, गिरफ्तार

गांव में झगड़ा—फसाद, पुलिस के समझाने पर दिखाने लगा तेवर, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने जब गांव में झगड़ा—फसाद कर रहे व्यक्ति को मौके पर पहुंच समझाने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गया। उसकी हरकतें व तेवर देख पुलिस ने तत्काल उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार लमगड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटकोला में एक व्यक्ति नंदन सिंह बिष्ट ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच व झगड़ा-फसाद कर रहा है। सूचना पर प्रभारी चौकी मोरनौला उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

गाली—गलौज व मारपीट पर था उतारू

पुलिस टीम ने पया कि आरोपी ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारु था। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि यह व्यक्ति आये दिन गांव में झगड़ा-फसाद करते रहता है।

समझाने पर पुलिस से ही उलझ गया

जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया तो और वह उग्र हो गया! जिसके बाद शांति व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत धारा 151 सीआरपीसी के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। आरोपी नंदन सिंह बिष्ट 25 वर्ष पुत्र बची सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भटकोला, लमगड़ा का निवासी है।

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में फिर जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments