HomeUttarakhandAlmoraमांगों की पूर्ति के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

मांगों की पूर्ति के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

👉 अल्मोड़ा में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति का 13वां वार्षिक अधिवेशन
👉 अब तक उठाई मांगों व नगर की समस्याओं पर मंथन, स्मारिका विमोचित

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा 13वां वार्षिक अधिवेशन यहां ‘होटल मिलम इन’ में आयोजित किया गया। जिसमें समिति द्वारा उठाई जा रही अल्मोड़ा नगर की समस्याओं और सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही काठगोदाम से अल्मोड़ा—बागेश्वर—पिथौरागढ़ रेल लाइन की मांग पर जोर दिया गया। इस मौके पर समिति की स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही मांगों की पूर्ति के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

दीप प्रज्वलन, ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान, सरस्वती व स्वागत गीत के साथ सम्मेलन का आगाज हुआ। इसके बाद समिति के उद्देश्यों से सभी को रूबरू कराते हुए बताया गया कि सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करना, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी निभाना, अल्मोड़ा नगर की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करना समिति के प्रमुख उद्देश्यों में शुमार है। तत्पश्चात समिति के प्रयासों और लगातार उठाई जा रही मांगों पर समिति पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए सदस्यों को अवगत कराया। इस मौके पर समस्याओं के निदान के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।वार्षिक सम्मेलन के जरिये समिति द्वारा लगातार उठाई जा रही अल्मोड़ा नगर की मूलभूत समस्याओं की तरफ ध्यान खींचा गया और संबंधित अधिकारियों, विधायक व सांसद से इन समस्याओं के समाधान करवाने का अनुरोध किया गया। (आगे पढ़ें)
सम्मेलन में ये प्रमुख मांगें उठीं

👉 वेतन आयोग में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से भी एक सदस्य रखा जाए, ताकि आयोग के समक्ष समस्याएं रखी जा सकें।
👉 सीजीएचएस सेवा से वंचित क्षेत्रों के निवासी सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों को मेडिकल एलाउंस 1000 से बढ़ाकर 4000 रुपये व डीए दिया जाए अन्यथा सभी जगह सीजीएचएस सुविधा दी जाए।
👉 पेंशन में 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के बजाय 2.5 प्रतिशत की दर से वार्षिक बढ़ोत्तरी की जाए अथवा पंजाब सरकार की भांति प्रत्यके 05 वर्ष के अंतराल में 05 प्रतिशत वृद्धि की जाए।
👉 सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों/पैरामिलट्री से रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों को समान पद समान पेंशन देकर सम्मान दिया जाए।
👉 पेंशन कौम्यूट की समयावधि 15 वर्ष को घटाकर 12 वर्ष किया जाए।
👉 02 साल में एक बार परिवार के साथ एलटीसी सुविधा दी जाए।
👉 सेवारत केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों को भी प्रतिवर्ष बोनस सुविधा दी जाए। (आगे पढ़ें)
अल्मोड़ा—बागेश्वर—पिथौरागढ़ रेल की मांग भी प्रमुख

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा काफी समय से काठगोदाम से अल्मोड़ा—बागेश्वर—पिथौरागढ़ रेल लाइन की मांग उठा रही है। समिति ने इस बाबत 25 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। समिति का कहना है कि पहाड़ में रेल लाइन बिछने से जनता का काफी सहूलियत हो जाती और यह पर्यटन विकास की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा। समिति ने कहा है कि यदि पिछले 7—8 दशक में प्रतिवर्ष भी मात्र 10 किमी रेल लाइन बिछाई जाती, तो जम्मू कश्मीर व हिमांचल प्रदेश की तर्ज पर आज अल्मोड़ा—बागेश्वर व पिथौरागढ़ भी रेल लाइन से आच्छादित हो गया होता। समि​ति ने काठगोदाम से मुंबई, चेन्नई, गोहाटी आदि मुख्य जगहों को सीधी ट्रेन शुरू करने की भी मांग की है। (आगे पढ़ें)
सम्मेलन में उपस्थिति

सम्मेलन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पीसी जोशी तथा संचालन पान सिंह मेहरा ने किया। सम्मेलन में सचिव आरपी जोशी, उपाध्यक्ष एमबी साह, संगठन सचिव गंगा सिंह फर्तियाल, कोषाध्यक्ष अमर सिंह कार्की, सह सचिव हरीश लाल, वरिष्ठ सदस्य नवीन चंद्र जोशी, एमसी जोशी, रूप सिंह बिष्ट, एमएस मटेला, आरसी पंत, सीएस सिंह सिराड़ी, एचएस जड़ौत, मोहन सिंह रावत, एमसी पांडे, नवीन चंद्र जोशी, आरपी जोशी, शेष राम, एसएस​ तिवारी, त्रिभुवन पंत समेत कई सदस्य शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments