चंपावत : तेजपात बनेगा कृषकों की आर्थिक स्मृद्धि का वाहक

0
चंपावत : तेजपात बनेगा कृषकों की आर्थिक स्मृद्धि का वाहक

चंपावत | तेजपात कृषकों की आर्थिक समृद्धि का वाहक बनने की ओर अग्रसर है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार भेषज विकास इकाई व जिला भेषज सहकारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से जिला योजना अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत मंगोली में तेजपात के पोधों का वितरण एवं रोपण किया गया। जिसमें 81 कृषकों को 2950 तेजपात के पौधें वितरित किये गए।


ADVERTISEMENTS

जिला भेषज इकाई समन्वयक कमलेंद्र यादव ने बताया कि विश्व विख्यात दालचीनी का प्रयोग मसालों तथा औषधीय के रूप में किया जाता रहा है। इसके पत्तों के साथ ही इसकी छाल को भी प्रयोग में लाया जाता हैं। इसके लिए चंपावत का वातावरण एकदम अनुकूल हैं यह विभिन्न प्रकार से गुणकारी होने के साथ-साथ अब जिले के किसानों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा तथा आने वाले समय मे इससे अन्य को भी रोजगार उपलब्ध होगा।

पौध वितरण के दौरान ग्राम प्रधान रेखा देवी, वर्गीकरण पर्यवेक्षक अक्षय सरीन, देव सिंह एवं भगवत साह समेत ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

अब अदालतों में छेड़छाड़-वेश्या जैसे शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS