सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/खैरना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार द्वारा चौकी हाजा प्रांगण मे सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। दौराने ध्वजारोहण समस्त अधिकारी, कर्मचारी, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सराहनीय सेवा पदक हेतु नामित तथा विशिष्ठ कार्य पदक हेतु अधिकारी व कर्मचारी गणों के नाम पढ़कर सुनाए गए। राष्ट्रहित देश हित जनहित में शपथ ग्रहण की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश का संकल्प लिया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।