HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता का महोत्सव

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता का महोत्सव

ADVERTISEMENTS
📌 कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय यादव ने फहराया झंडा

✒️ रंगारंग व देशभक्ति के कार्यक्रमों की रही धूम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने भारतीय स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ धूमधाम ने मनाई। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की धूम रही।

प्रात: 07 बजे प्रभातफेरी नंदा देवी मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और देशभक्ति एवं देश के वीर क्रांतिकारियों की याद में नारे लगाए। विद्यालय में कार्यक्रम का प्रारम्भ बाईसवीं राजपूत बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर और विद्यालय के वाइस चेयरमैन कर्नल विनय यादव ने झंडा फहराकर किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को जारी रखते हुए देश प्रेम का गीत “मेरे देश की धरती सोना उगले” की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा शेखर सिजवाली के निर्देशन में दी गयी। देश मेरा रंगीला तथा ए वतन मेरे वतन गीत पर नृत्य, लाला लाजपत राय, सरोजिनी नायडू, बाल गंगाधर तिलक, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, उषा मेहता, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह का अभिनय कर उनके जीवन की संक्षिप्त जानकारी, पुलवामा हमले के बदले में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को दर्शाता नाटक, छात्रा महक कनवाल एवं छात्र राघव पांडे द्वारा देशभक्ति भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

खेल प्रशिक्षक बी. एस. भण्डारी के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड भी बनाया गया। विद्यार्थियों को देश की आजादी का महत्व बताते हुए प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि भारत विभिन्नताओं का देश है और हमने ये आजादी छीनी है। इसलिए हम सभी को देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान अवश्य देना चाहिए। इसी क्रम में कर्नल यादव ने विद्यार्थियों को देशप्रेम हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को याद रखते हुए अपने सभी कार्य पूरी लगन एवं मेहनत के साथ करते रहने चाहिए।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों तथा उपस्थित दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा था। कार्यक्रम का संचालन छात्रा चितवन द्वारा किया गया। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी ऑफ यूनिट किरन यादव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments