HomeUttarakhandDehradunचारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, सीएम ने श्रद्धालुओं से की...

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, सीएम ने श्रद्धालुओं से की अपील

ADVERTISEMENTS

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत दो दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें।

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि अतिवृष्टि से प्रदेश में जहां भी नुकसान हो रहा है, प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि यथाशीघ्र मिल जाय। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से भी अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी के संबंध में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ रंजीत सिन्हा, एडीजी ए.पी.अंशुमान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

अतिवृष्टि के दृष्टिगत दो दिनों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें। जारी आदेश के, विगत में राज्य में हो रही अतिवृष्टि के कारण नदी-नालों द्वारा किये जा रहे कटाव व भू-स्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ है जिसके कारण चारधाम यात्रा पर आये श्रृद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों को अनेकों कठिनाईयों का समाना करना पड़ा है।

उक्त के दृष्टिगत वर्तमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा निर्गत Red Alert के क्रम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना तथा श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाईयों की रोकथाम हेतु आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा 24 (a) व (b) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये चार धाम यात्रा पर दिनांक 14 और 15 अगस्त 2023 तक रोक लगायी जाती है। उक्त अवधि में चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के लिये उपयुक्त स्थानों पर अस्थाई व्यवस्था करते हुये उपरोक्त आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाये।

हल्द्वानी : आर्मी कैंट में तैनात जवान का शव फंदे पर लटका मिला Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments