HomeUttarakhandDehradunदेखें वीडियो : ताश के पत्तों की तरह ढह गई कॉलेज की...

देखें वीडियो : ताश के पत्तों की तरह ढह गई कॉलेज की पांच मंजिला बिल्डिंग

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में जमकर कहर मचा रखा है, इस बीच खबर राजधानी देहरादून से आ रही है। यहां सुबह मालदेवता से सटे कुमाल्डा क्षेत्र में नदी किनारे बनी दून डिफेंस एकेडमी की पांच मंजिला बिल्डिंग देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गई। गनमीत रही कि यहां कोई नहीं था।

एसओ रायपुर, कुंदनराम ने बताया कि बिल्डिंग को रात में ही खाली करवा लिया गया था। पुलिस लगातार वहां गश्त कर रही है। इस क्षेत्र में रिजॉर्ट में नदी का पानी घुस गया है। नीचे देखें वीडियो

देर रात हुई तेज बारिश के चलते मालदेवता क्षेत्र में एक रिजॉर्ट में पानी घुस गया। यहां पानी के साथ आए मलबे में एक कार डूब गई। वहीं, मालदेवता में नदी भी उफान पर है। उधर, सौंग नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। एक बार फिर सौडा सरौली गांव में बने पुल की अप्रोच रोड को खतरा पैदा हो गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस शहर में तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने में जुटी है। कैंट, प्रेमनगर, पटेलनगर पुलिस क्षेत्र की नदियों और नालों के तटीय इलाकों में सचेत कर रही है।

वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण गरुड़चट्टी में एक परिवार के मलबे की चपेट में आने की सूचना है। सूचना मिलने पर कमानडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और सर्चिंग कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि यहां करीब छह लोगों के फंसे होने की सूचना है।

हल्द्वानी : आर्मी कैंट में तैनात जवान का शव फंदे पर लटका मिला Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments