HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : आर्मी कैंट में तैनात जवान का शव फंदे पर लटका...

हल्द्वानी : आर्मी कैंट में तैनात जवान का शव फंदे पर लटका मिला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला।

कोतवाली पुलिस की सूचना पर आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जवान को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। तेलंगाना से परिजन सोमवार को पहुंचेंगे। इसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

तेकमतला वारंगल तेलगांना निवासी 31 वर्षीय कोलगुरी कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुए थे। वह 5686 एससी बटालियन में थे। इन दिनों उनकी तैनाती हल्द्वानी आर्मी कैंट में थी। कोलगुरी अपनी पत्नी, डेढ़ और छह माह के दो बेटों के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे थे।

शनिवार शाम कोलगुरी ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे। उनके एक बेटे की तबीयत कुछ खराब चल रही थी और ड्यूटी जाते वक्त पत्नी ने कहा था कि लौटते समय बेटे की दवा लेकर आना, लेकिन कोलगुरी दवा लाना भूल गए। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में हल्की बहस हुई थी। इसके बाद कोलगुरी अपने कमरे में चले गए और फिर बाहर नहीं आए। इधर, पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई। रात करीब दो बजे वह फंदे पर लटके मिले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments