उत्तराखंड स्कूल न्यूज : कल 14 अगस्त को इस जिले में भी बंद रहेंगे स्कूल

0
कल शुक्रवार को देहरादून जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

पौड़ी गढ़वाल स्कूल न्यूज | उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में कल सोमवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया हैं।


ADVERTISEMENTS

इसी के चलते पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी आशीष चौहान (DM Ashish Chauhan) ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल सोमवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। पौड़ी गढ़वाल स्कूल न्यूज

जिलाधिकारी आशीष चौहान के आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2023 को अपरान्ह 12:42 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14 अगस्त 2023 को उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

मौसम विज्ञान द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी के मध्यनजर छात्र–छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 14 अगस्त 2023 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता हैं। Pauri Garhwal School News

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 14.08.2023 (सोमवार) को जनपद पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। नीचे देखें आदेश…

उत्तराखंड (गजब) : मुर्गी फार्म में ना अंडा मिला ना मुर्गी, बनती थी कच्ची शराब Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS