HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड (गजब) : मुर्गी फार्म में ना अंडा मिला ना मुर्गी, बनती...

उत्तराखंड (गजब) : मुर्गी फार्म में ना अंडा मिला ना मुर्गी, बनती थी कच्ची शराब

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पथरी क्षेत्र के शाहपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में कच्ची शराब का एक अड्डा पकड़ में आया है। आबकारी विभाग की टीम में छापा मारकर 100 लीटर कच्ची व पक्की शराब और हजारों लीटर लाहन बरामद किया है। आश्चर्य की बात यह है कि मुर्गी फार्म में न तो एक भी मुर्गी थी और ना अंडा।

ADVERTISEMENTSAd

जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार को लक्सर क्षेत्र में बाण गंगा के पास टांडा भागमल और शाहपुर में आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां मुर्गी फार्म की आड़ में कच्ची और मिलावटी शराब बनाए जाने का बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा था। जिसका टीम ने भांडाफोड़ करते हुए करीब 10 कुंटल लहान को नष्ट किया है, 100 लीटर कच्ची व मिलावटी शराब बरामद की है।

फार्म में मुर्गी पालन के बजाय शराब का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। अभी तक की पड़ताल में अनिल, सुनील, कृष्ण और नीटू के नाम सामने आए हैं। बताया कि अनिल और नीतू सगे भाई हैं। जबकि सुनील और कृष्णा आपस में सगे भाई हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सभी आरोपित फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उपायुक्त प्रदीप और इंस्पेक्टर लक्सर मनोहर पटियाल हरिद्वार इंस्पेक्टर संजय रावत एसआई नरेंद्र सिंह ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुर्गी फार्म में चल रहे शराब के अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी करके उसे नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments