HomeAccidentदुःखद उत्तराखंड : यहां मलबे में दबी कार में मिले पांच लोगों...

दुःखद उत्तराखंड : यहां मलबे में दबी कार में मिले पांच लोगों के शव

ADVERTISEMENTS

Rudraprayag News | रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर तरसाली के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन में दबी स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दरअसल, गत गुरुवार शाम चार बजे करीब गौरीकुंड हाइवे पर रुद्रप्रयाग से 54 किलोमीटर आगे फाटा के पास तरसाली में पहाड़ी से चट्टान भारी चट्टान टूटने व मलबा आने से सड़क मार्ग का 60 मीटर से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस दौरान हाईवे पर गुजर रही स्विफ्ट डिजायर कार मलबे की चपेट में आ गई।

कार के मलबे में दबे होने को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन 24 घंटे बाद हाइवे से मलबा हटाने के दौरान यह कार बरामद हुई। शुक्रवार को प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वाईएमएफ और एनएच लोनिवि की मौजूदगी में रेस्क्यू के बाद मलबे में दबी कार संख्या UK 07-TB6315 को निकाला गया, जिसमें कार में दबे पांच यात्री मृत अवस्था में पाए गए। रेस्क्यू टीम ने पांचों शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस स्तर से अग्रिम कार्रवाई के बाद शवों को जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मलबे में दबने वाले यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। जिनमें जिगर आर मोदी, देसाई महेश, मनीष कुमार, मिन्टू कुमार, पारिक दिव्याश शामिल है। मृतकों के पास पहचान पत्र मिले हैं जिससे उनके नाम की पुष्टि हुई है।

चंपावत के नए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने लिया चार्ज Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments