HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंच प्राण का आवाह्न, इस पर...

अल्मोड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंच प्राण का आवाह्न, इस पर हुई परिचर्चा

✒️ एडम्स में युवा संवाद परिचर्चा, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति द्वारा नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के सहयोग से एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के सभागार में युवा संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ सुशील जोशी ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्राण के आवाह्न पर एडम्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने विचार रखे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

छात्राओं ने विकसित भारत कैसा होगा, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुट तथा नागरिकों के द्वारा अपने कर्तव्य का पालन पर बड़े मुखर स्वर से तथ्यों के आधार पर अपनी बात कही।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ सुशील जोशी ने कहा कि युवा अपने काम पर फोकस करके ही देश को विकसित भारत बना सकता है। प्रतिष्ठित कवियत्री व एडम्स इंटर कॉलेज की अध्यापिका डॉ दीपा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विषय में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा।

संस्था के सचिव कमल पांडे ने महिलाओं को स्वरोजगार से किस प्रकार आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है पर अपने विचार रखे। युवा संवाद में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में रितिका, आस्था, किरन, कोमल, जया आदि शामिल थीं। संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका एम मनी और युवा चित्रकार श्वेता सिंह ने सहयोग किया। संचालन युवा उद्यमी नमिता टमटा के द्वारा किया गया।

अल्मोड़ा : देश भक्ति के गीतों की मधुर धुन से गूंज उठा पालिका प्रांगण

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments