HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : देश भक्ति के गीतों की मधुर धुन से गूंज उठा...

अल्मोड़ा : देश भक्ति के गीतों की मधुर धुन से गूंज उठा पालिका प्रांगण

📌 आजादी के अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम
✒️ पालिकाध्यक्ष ने किया झंडारोहण, स्वतंत्रता सेनानी परिजन सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के सभागार में वीरों का वंदन कार्यक्रम हुआ। जिसमें एसएसबी एवं आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों द्वारा भाग लिया गया। इस मौके पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम की शुरूआत में एसएसबी के जवानों द्वारा बैंड वादन किया गया। तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने झंडारोहण किया। एसएसबी के जवानों द्वारा देश भक्ति के गाने गाकर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर देश भक्ति का जोश भर दिया। पालिका सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पालिका द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम आज अपने महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बदौलत आजादी की साँसें ले पा रहे हैं। हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं तथा आजीवन उनके ऋणी रहेगें। जिन्होंने अपना सर्वोच्च देश की आजादी के लिए कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारा देश आज इन्हीं महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से आजाद हुआ है। उन्होनें ब्रिटीश शासन में अपना परिवार छोड़कर देश के लिए कुर्वानी दी है। जिसकी वजह से आज हमारा देश स्वतन्त्र एवं दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

उप समादेशक एसएसबी के दीवाकर भट्ट ने कहा कि यह अवसर वीरों को नमन करने का हैं और हम विश्वास दिलाते हैं कि देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वोच्च निछावर कर देगें। भारत माता के ऊपर किसी प्रकार का संकट नहीं आने देगें। साथ ही आईटीबीपी के सुबेदार इन्सपेक्टर निशान्त फौगाट एवं वृज मोहन सिंह ने भी आजादी के अमृत महोत्स पर वीरों को नमन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के अध्यक्ष कमलेश पाण्डे द्वारा पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह हम लोगों को प्रेरणा देगा। लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करेगा। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पंच प्रण शपथ ग्रहण की तथा बैंड वादन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर पालिका सभासद मनोज जोशी, अमित साह, दीपक वर्मा, हेम चन्द्र तिवारी, अर्जुन विष्ट, सौरभ वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, आशा रावत, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित गोविन्द सिंह गैड़ा, कैलाश चन्द्र जोशी, प्रभा रौतेला, बसन्ती तिवाड़ी, ममता तिवारी, पुष्पा गेड़ाकोटी, चन्द्रा काण्डपाल, गीता पाण्डे, भगवती नेगी, शिवेन्द्र गोस्वामी, कमला जोशी, कलावती जोशी, कमला गोस्वामी, कलावती जोशी, नन्दन सिंह, गोविन्द लाल, तारा चन्द्र साह, किशन चन्द्र जोशी, कैलाश बर्मा, पुष्कर पाण्डे, विनय कुमार पाण्डे, बसुधा पन्त, राधा तिवारी, सरस्वती राना, दिपेन्द्र राना, बद्रीदत्त पाण्डे, बिनोद चन्द्र शर्मा, पार्वती विष्ट, दुर्गा बुडाथोकी, ब्रिजेश्वरी पाण्डे, सुनीता राना, गिरीश शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments