अल्मोड़ा। जनपद की कोरोना से निरंतर जंग जारी है। मौजूदा हालातों को यदि चिंताजनक नही तो संतोषप्रद भी नही कहा जा सकता है। आज सोमवार को यहां आज कुल 12 कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं, जिनमें से 9 केस निजी लैब में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बदा दें कि जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 279 हो चुकी है। इमें 211 स्वस्थ हो गए हैं तथा मात्र 65 एक्टिव केस वर्तमान में हैं। आज सबसे अधिक पॉजिटिव केस चौखुटिया से आए। यहां पाए गए कुल 7 कोरोना संक्रमितों में महिला व पुरूष दोनों शामिल हैं। एक केस हरिद्वार से आया है। रानीखेत कटेन्मेंट जोन में 3 तथा 2 लमगड़ा से भी पॉजिटिव केस मिले हैं, जो कि हैदराबाद से आए थे। अलबत्ता अभी भी 1280 लोगों की टैस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।