HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भाजपा का कुनबा बढ़ा, कत्यूरघाटी से दो दर्जन लोग जुड़े

बागेश्वर: भाजपा का कुनबा बढ़ा, कत्यूरघाटी से दो दर्जन लोग जुड़े

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की गरुड़ तहसील अंतर्गत कत्यूरघाटी क्षेत्र में भाजपा का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

भकुनखोला में आयोजित एक कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राष्ट्रवादी नीतियों एवं भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर आज लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। संचालन मंडल महामंत्री डीके जोशी ने किया। कार्यक्रम में सदस्यता लेने वालों में शिव सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, विनोद नेगी, चंदन भारती, सुनील खोलिया, विनय राजपूत, कैलाश अल्मिया, रंजीत सिंह, कैलाश राम, दीपक भट्ट, पूरन राम, नंदी देवी, विमला देवी, पुष्पा देवी, तनुजा पाठक आदि शामिल हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, इंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, युवा नेता गौरव कुमार दास, चंदन सिंह बोरा, केआर आर्या समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments