HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सेवानिवृत्त गांव पहुंचे डिप्टी कमांडेंट, ढोल—नगाड़ों के साथ स्वागत

बागेश्वर: सेवानिवृत्त गांव पहुंचे डिप्टी कमांडेंट, ढोल—नगाड़ों के साथ स्वागत

ADVERTISEMENTS

👉 उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित हैं तीन बार एवरेस्ट विजेता रहे हीरा राम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तीन बार एवरेस्ट विजेता एवं आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट हीरा राम सेवानिवृत्त हो गए हैं। उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित हीरा राम जब सेवानिवृत्ति के बाद घर पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ।

नगर के मंडलसेरा निवासी डिप्टी कमांडेंट हीरा राम अपने सेवाकाल के दौरान तीन बार एवरेस्ट विजेता रहे। उन्हें उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित भी हुए। कई उपलब्धियां हासिल करने वाले हीरा राम ने देश—विदेश में अपना नाम रोशन किया है। आज सेवानिवृत्त मिलने पर जैसे ही पैतृक गांव मंडलसेरा पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा, कैलाश प्रसाद, नंद कुमार, हरुली देवी आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments