HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ऊर्जा निगम के खिलाफ मेहनरबूंगा की महिलाओं ने बोला हल्ला

बागेश्वर: ऊर्जा निगम के खिलाफ मेहनरबूंगा की महिलाओं ने बोला हल्ला

👉 खतरा बने विद्युत तारों को लेकर उपजा आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मेहनरबूंगा की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने विद्युत तारों के उचित रखरखाव, पेड़ों की शीघ्र लापिंग करने की मांग उठाई। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलक्ट्रे पहुंची। यहां ऊर्जा निगम के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम को कई बार लिखित और मौखिक पत्र दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम, अमरुद और अन्य पेड़ों से बिजली के तार टकरा रहे हैं। वर्षा होते ही करंट फैल रहा है। मकानों से पेड़ सटे हुए हैं। जिससे बच्चों और महिलाओं को करंट लग सकता है। ऊर्जा निगम उनका उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना होने से पूर्व ऊर्जा निगम नहीं जागा तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान पुष्पा देवी, ऊषा रौतेला, सरिता देवी, विद्या तिवारी, उमा देवी, कमला देवी, लीला देवी, जयंती देवी, रेखा देवी, भूपाल, आशीष आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments