HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शहादते इमाम हुसैन के मौके पर मुस्लिम समाज ने किया...

अल्मोड़ा : शहादते इमाम हुसैन के मौके पर मुस्लिम समाज ने किया रक्तदान

ADVERTISEMENTS

✒️ शहर इमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने बताया रक्तदान का महत्व

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शुक्रवार को मोहर्रम की 09 तारीख को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में अंजुमन सेवा समिति के बैनर तले रेड क्रॉस अल्मोड़ा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने शहादते इमाम हुसैन के मौके पर रक्त दान किया।

शहादते इमाम हुसैन के मौके पर मुस्लिम समाज ने किया रक्तदान

उन्होंने ब्लड बैंक को 9 यूनिट खून दान किया। निगेटिव यानी रेयर ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं का नाम पंजीकृत करते हुए उन्हें आरक्षित किया। निगेटिव ग्रुप रक्त की जरूरत पड़ने पर उन्हें रक्तदान को बुलवा लिया जाएगा।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

शहर इमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने रक्तदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शहर के ब्लड बैंक में पर्याप्त खून उपलब्ध रहेगा। दान किया हुआ यह रक्त जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

इस मौके पर रक्तदान दाता सुलेमान खान, शाकिर अली, सलमान खान, वसीम अख्तर, फैसल खान, अब्दुल रहमान, जीशान शमसी, आसिफ खान, बाबर ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में शहर इमाम जामा मस्जिद मुफ्ती जुनैद उल कादरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, किशन गुरुरानी, एडवोकेट असलम, हाजी नूर खान, रहमत खान, गुड्डू कश्मीरी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, राजू भाई, रक्तकोष प्रभारी डा. आरएस शाही आदि मौजूद रहे।

पिता का शव एंबुलेंस में लेकर जा रहे थे, हादसे में मां और तीन बेटियों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments