HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : रात को रास्ता बदल गांवों से बहने लगे नाले,...

कालाढूंगी न्यूज : रात को रास्ता बदल गांवों से बहने लगे नाले, खेत-खलिहान बने तालाब, घरों में भर गया पानी

कालाढूंगी। लगातार हो रही बारिश ने कालाढूंगी के इलाकों में बाढ़ का मंजर पैदा कर दिया। देर रात हुई भारी बरसात के बाद कालाढूंगी के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट आ गए। भारी बरसात से जहाँ फसलों को नुकसान हुआ है वहीं आफत की इस बरसात ने लोगो के घरों में भी पानी भर गया है। गांव के रास्ते और पगडंडिया पानी में डूब गए हैं।
कालाढूंगी क्षेत्र में देर रात हुई भारी बरसात के बाद अगली सुबह का मंजर खौफनाक था। बरसात के बाद खेत खलिहान नदी नालों के रूप मे तब्दील हो गए। भारी बरसात के बाद लोगों का जीवन तो अस्त व्यस्त हुआ ही साथ ही किसानों को फसलों का भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कालाढूंगी क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर दिख रहे हैं।
कुछ समय पहले से नालो में लोग अवैध कब्जा कर मकान बनाने लगे हैं। जिससे बरसात के पानी ने अपना रुख मोड़ दिया और खेत खलिहानों में जाकर भर गया। सुबह आंख खुलने के साथ ही लोगों को भयावह बाढ़ का दृश्य देखने को मिला जिससे लोगो के दिलो में डर का माहौल है।
देवलचौड़ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हरीश आर्य ने बताया कि देवलचौड़ ग्राम पंचायत के साथ साथ अन्य दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं, लोगो के घरों में पानी घुस गया है और फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। ग्राम प्रधान हरीश आर्य ने बताया कि प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments