HomeBreaking Newsमौसम अपडेट : उत्तराखंड के सभी जिलों में 31 जुलाई तक यलो...

मौसम अपडेट : उत्तराखंड के सभी जिलों में 31 जुलाई तक यलो अलर्ट

मौसम अपडेट | उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में भारी वर्षा से आठ मकान ध्वस्त हो गए। कई बीघा खेत बह गए। सड़कें, पेयजल और विद्युत लाइन व पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर आवागमन खतरनाक हो गया है। गंगा समेत अन्य नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तराखंड के सभी जिलों में 31 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया। अगले चार दिन तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments