HomeAccidentउत्तराखंड : सड़क हादसे में पायलट की मौत, दिल्ली लौटते समय हुआ...

उत्तराखंड : सड़क हादसे में पायलट की मौत, दिल्ली लौटते समय हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार समाचार | ऋषिकेश से घूमकर दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सामने एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। कार में पांच लोग सवार थे जिसमें से एक की मौत हो गई। पांच को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की देर रात गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सामने हाईवे पर अचानक एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पीछे से कार ट्राली में घुसते हुए पलट गई और ट्राली भी घूमकर आगे की पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार छह लोगों को बाहर निकलवाया। कार में आगे की तरफ बैठे युवक को गंभीर हालत में तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

जहां चिकित्सकों ने 28 वर्षीय मोहित सोलंकी पुत्र सतपाल सोलंकी निवासी नसीरपुर नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। मोहित सोलंकी इंडिगो फ्लाइट कंपनी में पायलट था।

कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कार में पांच युवक और एक युवती सवार थे। सभी आपस में दोस्त हैं। इनमें मोहित सोलंकी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। मोहित सोलंकी इंडिगो फ्लाइट कंपनी में पायलट था। हादसे में कार सवार बाकी सब लोग सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव बुधवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Whatsapp Group Join Now CLICK NOW
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर तबादले CLICK NOW
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments