Exam Alert, 2023 : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित

0
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने सुधार परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी है
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने सुधार परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी है

CNE REPORTER. Improvement Exam Alert, 2023 : उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। 07 अगस्त से 12 अगस्त, 2023 तक सभी विषयों की परीक्षा संपन्न हो जायेगी।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने सुधार परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षार्थियों को प्रात: 9.30 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से 06 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। 10 वीं में 01 लाख 32 हजार से अधिक और 12 वीं में एक लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षाफल 25 मई, 2023 को आया था।

यहां देखिए, संपूर्ण सुधार परीक्षा (Improvement Exams) कार्यक्रम –

ADVERTISEMENTS