HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रेडक्रास की टीम ने कोलतुलारी गांव में आपदा पीड़ितों को बांटी...

बागेश्वर: रेडक्रास की टीम ने कोलतुलारी गांव में आपदा पीड़ितों को बांटी राहत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की गरुड़ तहसील के कोलतुलारी गांव पहुंचकर रेडक्रॉस की टीम ने आपदा पीड़ित को सहायता राशि उपलब्ध कराई। ग्रामीण दीवान राम का आवासीय मकान बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी के नेतृत्व में टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची और आपदा राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमें पीड़ित परिवार को हाइजीन किट, बर्तन सेट सहित कंबल, तिरपाल के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान की गई। वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी ने बताया है कि जनपद में लगातार रेडक्रॉस सोसाइटी मानवता के हित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा तत्पर है। इस दौरान कोलतुलारी के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह किरमोलिया, महेश पंत, रमेश सिंह, कैलाश खुल्बे,जगदीश खोलिया, नीमा देवी, आनंदी देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments