HomeAccidentचमोली : गौचर में आईटीबीपी कैंप के पास भूस्खलन, दो घंटे बाद...

चमोली : गौचर में आईटीबीपी कैंप के पास भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला बद्रीनाथ हाइवे

चमोली। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। चमोली जिले में देर रात हुई बारिश के बाद जगह-जगह सड़क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गये हैं। आज सुबह जिले के गौचर में आईटीबीपी कैंप के पास चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाइवे पर आने से बद्रीनाथ हाइवे करीब 2 घंटे तक बाधित रहा।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दे कि एनएच अथॉरिटी ने हाइवे के दोनों ओर मशीनों को लगवाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे खोला। सुबह करीब 8 बजे हाइवे आवाजाही के लिये सुचारू किया गया। दो घंटे बाद हाईवे खुलने से राहगीरों को राहत मिली।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments