HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विपक्षी बयानबाजी के बजाय मदद को आगे आएं—रवि रौतेला

अल्मोड़ा: विपक्षी बयानबाजी के बजाय मदद को आगे आएं—रवि रौतेला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा है कि चमोली हादसे पर पूरी नजर रखते हुए भाजपा सरकार पीड़ितों को लगातार मदद पहुंचा रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन ऐसे दु:खद हादसे में विपक्षी नेता महज बयानबाजी करने में व्यस्त हैं।

रौतेला ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि विपक्षी नेता चमोली हादसे पर साथ देने की बजाय राजनीति करने में व्यस्त हो गए हैं, जबकि उन्हें इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों का साथ देना चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद की भी तुरंत घोषणा कर दी है और इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को सरकार नहीं बख्शेगी। उन्होंने नसीहत दी है कि विपक्ष को राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवारों की मदद की कोशिश करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments