HomeBreaking Newsहल्द्वानी : टेस्ट ड्राइव के बहाने बगैर बिल चुकाए भागा बाइक सवार

हल्द्वानी : टेस्ट ड्राइव के बहाने बगैर बिल चुकाए भागा बाइक सवार

ADVERTISEMENTS

📌 मोटर मैकेनिक के साथ की मारपीट

हल्द्वानी। यहां एक मोटर साइकिल शोरूम में काम करने वाले मैकेनिक के साथ एक युवक ने ना केवल मारपीट की, बल्कि उसका बिल तक नहीं चुकाया। युवक बाइक का काम कराने के बाद टेस्ट ड्राइव के बहाने मैकेनिक को कहीं ले गया। जहां अपने साथियों की मदद से उसने मैकेनिक के साथ मारपीट की और बगैर बिल चुकाए बाइक ले भाग निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल शोरूम में काम करने वाले मैकेनिक की तरफ से एक तहरीर दी गई है। जिसमें बाइक रिपेयरिंग कराने आए युवक पर मारपीट व बगैर पैसे चुकाए भागने का आरोप है।

तहरीर में मैकेनिक ध्रुव पाल ने बताया कि राशिद शाह उसकी वर्कशॉप में बाइक रिपेयर करवाने आया था। बाइक रिपेयर होने के बाद वह टेस्ट ड्राइव के बहाने उसे भी साथ ले गया। रास्ते में उसने अपने साथियों के साथ उसके मारपीट की। साथ ही, बिल मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मैकेनिक से पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

सितारगंज : कलयुगी पुत्र ने ले ली पिता की जान, बाल पकड़ सीढ़ियों से पटका

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments