HomeUttarakhandAlmoraराजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज : हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण, श्रमदान

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज : हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण, श्रमदान

ADVERTISEMENTS

📌 नशे के विरुद्ध ली सामूहिक शपथ

सीएनई रिपोर्टर पनुवानौला/अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरूडाबांज अल्मोड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘हरेला पर्व’ के उपलक्ष में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं द्वारा श्रमदान व पौधारोपण किया गया। वहीं, एंटी ड्रग्स सैल के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवियो ने महाविद्यालय परिसर में छायादार, फूलदार तथा फलदार पौधे लगाकर महाविद्यालय को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह के निर्देशन में हुआ।

उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को प्रतिदिन पानी देना तथा पौधों को सुरक्षित रखना आदि का सुझाव दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह, प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार भोज, डॉ.मंजू चंद्र, डॉ. दीपाली कनवाल, देवेंद्र कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह, हिमांशु पंत, नंदन सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

नशे के विरुद्ध ली शपथ

एंटी ड्रग्स सैल के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज (अल्मोड़ा) परिसर में नशे के विरुद्ध एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शपथ कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० आरए सिंह के निर्देशन में हुआ। जिसमें नोडल अधिकारी डॉ० राजीव कुमार ने महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी। इस शपथ कार्यक्रम में डॉo मनोज कुमार भोज, डॉ० दीपाली कनवाल, देवेंन्द्र कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह, सोनजीत कार्यालय लिपिक नंदन सिंह एवं छात्रसंघ अध्यक्ष अमन आर्या एवं महाविद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी शपथ ली।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments