कालाढूंगी। कालाढूंगी थाने की बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी गए सामान के साथ तीन चोरों को भी दबोचने में सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा करते हुए कालाढूंगी थाना प्रभारी दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि रामनगर निवासी द ग्रेट वालिया तथा धमोला निवासी जीतू कंबोज ने थाना कालाढूंगी में लिखित तहरीर दी थी कि वह लॉकडाउन के दौरान कई दिनों से व अपने गोदाम व घर पर नहीं जा सके थे। 23 जुलाई को जब वे अपने घर व गोदाम पर गए तो वहां गोदाम का ताला टूटा हुआ था और घर का ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर व गोदाम में रखा सारा सामान चुरा लिया था। इसमें एसी, पानी की मोटर, पंखे, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, कुर्सियां आदि शामिल थीं। कालाढूंगी थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच बैलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र जोशी के सुपुर्द की गयी। प्रभारी चौकी बैलपड़ाव एवं एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इस बीच पुलिस ने अपने सूत्रों से मिली जनकारी के आधार बैलपड़ाव बंदरजूड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह, इत्तवा गांव बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी कुलदीप तथा पत्तापानी बैलपड़ाव निवासी सतपाल सिंह को पकड़ कर उनसे पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में तीनों टूट गए और उन्होंने चोरी किए गए माल का पता भी पुलिस को बता दिया। उनकी शिनाख्त पर पुलिस ने 2 ऐसी, 1 पानी की मोटर, 1 इनवर्टर, 1 इनवर्टर की बैटरी, 1 वॉल फैन ,3 पंखे, 1 एयर गन , 5 कुर्सियां,1 गैस सिलेंडर सहित चोरी में प्रयुक्त की गई दोनों मोटरसाइकिले भी बरामद करवा दीं।। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई है। तीनो अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया है पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, बैलपड़ाव उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी सिपाही हरपाल,हरीश सिंह चौकी व राजेश सिंह सम्मिलित थे।
कालाढूंगी ब्रेकिंग : गोदाम व घर से चुराए गए लाखों के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS































