HomeBreaking Newsहल्द्वानी: हैवानियत, दांत से काट डाली टैक्सी स्टैंड आए व्यक्ति की उंगली

हल्द्वानी: हैवानियत, दांत से काट डाली टैक्सी स्टैंड आए व्यक्ति की उंगली

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER/ हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने टैक्सी स्टैंड पर अपने वाहन के लिए चालक ढूंढने गए गाड़ी मालिक की दांत से उंगली काट अलग कर दी। पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार देवेन्द्र गुप्ता नामक विगत दिवस भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर अपनी गाड़ी के लिए ड्राइवर ढूंढने के लिए आए थे। गुप्ता यहां रामपुर रोड मुगली गार्डन, निकट सरगम सिनेमा के निवासी हैं। यहां पर उनका एक परिचित चालक राजेश गुप्ता भी मौजूद था।

इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई व गाली गलौज तक पहुंच गई। आरोप है कि आवेश में आकर राजेश ने हाथापाई और धक्कामुक्की शुरू की और मारपीट करने लगा। इसी दौरान, उसने पीड़ित की अंगूली अपने मुंह में काट ली और उसे अलग कर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्णा कपूर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments